Posts

Showing posts with the label Housinng sector

रीयल एस्टेट प्रोफेशनल के तौर पर मेरी विचारधारा

Image
मैं एक रीयल एस्टेट कंसल्टेंट हूं और मुझे अपने व्यवसाय पर बहुत गर्व है। हर किसी को होना चाहिए अपने व्यवसाय पर गर्व। जिस कार्य से किसी का जीवन यापन हो रहा है वह हर कार्य चाहे छोटा हो या बड़ा, वह गर्व करने ही योग्य होता है। फिर जब बात ऐसे व्यवसाय की हो जिससे जुड़े लोगों का जीवन यापन ही नही अपितु आम जन के सपने पूरे होते हों, निःसंदेह वह कार्य गर्व करने योग्य ही नहीं होता बल्कि पुनीत कार्य बन जाता है। जिस प्रकार एक चिकित्सक किसी बीमार की चिकित्सा करता है, एक वकील किसी को कानूनी सलाह देता है, उसी प्रकार अन्य कई सेवा क्षेत्र हैं जहां उस क्षेत्र के विशेषज्ञ आमजन को अपनी सेवाएं देकर उनके जीवन को आसान बनाते हैं। ठीक उसी प्रकार एक रीयल एस्टेट एजेंट/कंसल्टेंट अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता के अनुरूप आमजन को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराता है और जीवन के एक अति महत्वपूर्ण सपने को पूरा करने में सहयोग करता है, उस राह में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करता है।  एक रीयल एस्टेट कंसल्टेंट के तौर पर मुझे एक बात और गर्वांवित करती है कि प्रॉपर्टी क्षेत्र के विशेषज्ञ के तौर पर न ही मुझे लोगों के सपनों को प...